फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के बारे में इमरान हाशमी ने कही एक विवादास्पद बात

Fri, 24 Jan 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या रॉय को लेकर भट्ट कैंप ने एक विवादास्पद बयान दे दिया है। 'कॉफी विद करण' में बातचीत के दौरान इमरान हाशमी और महेश भट्ट ने ऐसी बातें कहीं हैं जो उनको जरा भी पसंद नही आएंगी।
विज्ञापन


यही नहीं आमिर खान,काजोल और संजय लीला भंसाली को भी इन मामा-भांजे ने नहीं छोड़ा है। शो के दौरान इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या रॉय बच्चन को प्लास्टिक गर्ल कह दिया।

इमरान का साफ इशारा था कि ऐश्वर्या को एक्टिंग नहीं आती वह केवल खूबसरत भर ही दिखाई देती हैं। वहीं आमिर खान को उन्होंने बोरिंग स्टार का दर्जा दिया। महेश भट्ट भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी अपने भांजे की ताल में ताल मिलाई।
विज्ञापन


महेश ने काजोल को ओवरएक्ट्रेस बताया तो संजय लीला भंसाली की भी तारीफ नहीं की। अब देखना ये है कि इतने बड़े सितारों का अपमान करने इमरान और महेश को क्या हासिल होगा? वैसे जब ये बातें इन सितारों को पता चलेंगी तो वह गुस्सा तो जरुर होंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें