फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना को मिला साल का बेहद खास तोहफा, IMDb में शामिल हुई 'अंधाधुन' और 'बधाई हो'

Thu, 13 Dec 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andhadhun - फोटो : file photo
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को ये साल खत्म होते हुए बेहद खास तोहफा मिला है। साल 2018 खत्म होने को हैं ऐसे में इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने उनकी दो फिल्मों को टॉप 5 की लिस्ट में शामिल किया गया है। भारतीय फिल्मों को लेकर IMDb ने अपनी लिस्ट जारी की है। लिस्ट में आयुष्मान खुराना की इस साल आई फिल्म 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' को जगह मिली है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि उनकी फिल्म 'अंधाधुन' को इस लिस्ट में नंबर एक स्थान मिला है। IMDb ने ये लिस्ट समीक्षकों और दर्शकों, कहानी और निर्देशन के आधार पर चुना है। फिल्म 'अंधाधुन' के अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' को IMDb ने अपनी लिस्ट में पांचवे नंबर पर रखा है। इन दोनों फिल्मों के अलावा तमिल फिल्म "रतसासन" , 96 और महानती को भी इस फिल्म की टॉप 5 में जगह मिली है। तेलुगु फिल्म रंगास्थलम को सातवें स्थान पर रखा गया है। 

इस साल आई बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ,आलिया भट्ट की फिल्म राजी और एक्टर रणबीर कपूर अभिनित संजय दत्त की बायोपिक संजू IMDb की टॉप 10 लिस्ट में सुमार फिल्में हैं। आपको बता दें IMDb की लिस्ट में शामिल इन सभी फिल्मों की कहानी दमदार है साथ ही इन सभी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें