फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' के इस सीन पर मचा है बवाल, बैन होगी फिल्म!

Wed, 13 May 2015 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में डॅाक्टरों का मजाक बनाने को लेकर आईएमए ने अपने 2.5 लाख सदस्यों को सीन की वीडियो भेजी है। आईएमए ने सदस्यों को फिल्म का बहिष्कार करने को कहा है।
विज्ञापन


फिल्म के एक सीन में डॅाक्टर को मरे हुए आदमी के इलाज के लिए 2 लाख रूपये लेते हुए दिखाया गया है। जबकि मरीज को अस्पताल लाने वाले फिल्म के हीरो के पास उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी होता है।

इसी सीन को लेकर आईएमए उखड़ा हुआ है। उसने कार्रवाई ना होने पर सेंसर बोर्ड के खिलाफ आंदोलन का धमकी दी है।
विज्ञापन

केजरीवाल के ट्वीट पर भी सवाल

फिल्म गब्बर इज बैक को इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। आईएमए के मुताबिक फिल्म में डॅाक्टरों का मज़ाक उडाया गया है।

हाल ही में आई फिल्म गब्बर इज बैक को इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। आईएमए के मुताबिक फिल्म में डॅाक्टरों का मज़ाक उडाया गया है।

आईएमए के सेक्रेटरी जनरल का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तरीके से लोगों का डॅाक्टरों पर विश्वाश कमजोर होगा। चिकित्सीय पेशा राजनीति और दूसरे क्षेत्रों से अलग है और इस पेशे को पर्दे पर उतारते समय इसकी छवि का ध्यान रखने की जरूरत है।

इसीलिए आईएमए ने निर्माता और एक्टर के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। चिकित्सीय पेशे की तुलना मंदिर से करते हुए आईएमए के सेक्रेटरी जनरल डॅा के के अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होने गब्बर इज बैक को 'अमेजिंग' फिल्म कहा था।

आईएमए महाराष्ट्र के अध्यक्ष जयेश ले ले ने कहा कि हमने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय और केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री से भी इस पर एक्शन लेने का आग्रह किया है। और उम्मीद है कि फिल्म के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें