बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बहस काफी समय से चली आ रही है। आज के दौर में नेपो किड्स को इंडस्ट्री में मौका मिल रहा है, लेकिन आउटसाइडर्स अब भी संघर्ष कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने भी अपने विचार सामने रखे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें शाहरुख खान का दूसरा किरदार नेपो किड्स का था।