फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख को फिर मिली एक 'कमउम्र' प्रेमिका!

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार शाहरुख खान की नई हीरोइन फाइनल हो गई है। निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म ‘फैन’ में एलियाना डिक्रूज इस सुपर सितारे की नायिका होंगी। साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने वाली एलियाना बॉलीवुड में ‘बर्फी’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन


ऐसे में शाहरुख की हीरोइन बनना उनके कैरियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि दिल्ली की वानी कपूर फिल्म की हीरोइन होंगी। परंतु जब उनका नाम खारिज हो गया तो चर्चा हुई कि मनीष ने अपनी फेवरेट ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम आगे बढ़ाया। जो शाहरुख को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

पहले थी परिणिती की बात

बताया जाता है कि पिछले हफ्ते शाहरुख और परिणीति की मुलाकात भी हुई थी। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। जबकि वानी अपनी ऊंची हाइट के कारण शाहरुख की हीरोइन बनने से रह गईं। हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि वानी भी फिल्म में दिखेंगी, लेकिन उनका रोल बहुत छोटा और शाहरुख के ट्रेक से अलग होगा। जबकि परिणीति चोपड़ा की झलक भर फिल्म में दिखेगी।

सूत्र कह रहे हैं कि एलियाना का शाहरुख के अपोजिट आना पक्का है। उन्हें साइन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर के अंत तक या अक्तूबर में शुरू होगी। ‘फैन’ में शाहरुख खान का डबल रोल बताया जा रहा है। जिसमें एक शाहरुख बॉलीवुड का सितारा है और दूसरा उसका हमशक्ल फैन। कैसे यह फैन अपने चाहने वाले सितारे से मिल पाता है, यह फिल्म में दिखाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें