फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं पिछले 10 सालों की सात सबसे सफल फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सफल कितना हुई इस बात का गणित इस बात से लगाया जाता है कि फिल्म की लागत क्या थी। यदि कोई फिल्म 100 करोड़ लगाकर 145 करोड़ कमाए तो क्या आप उसे सुपरहिट मानेंगे। बावजूद इसके वह कमाई के मामले में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाए।
विज्ञापन


मुनाफे के मामले में इससे बेहतर यह है कि 20 करोड़ खर्च करके 50 करोड़ कमा लिए जाए। टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा पिछले दस सालों की सफल फिल्मों में एक स्टोरी की गई है। उसके अनुसार  डेढ़ करोड़ की लागत से बनी भेजा फ्राई इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म है। यानी मुनाफे के मामले में धूम 3 से भी ज्यादा।

भेजा फ्राई सबसे बड़ी फिल्म

विनय पाठक और रजत शर्मा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म भेजा फ्राई महज डेढ़ करोड़ में बनी थी। सागर बेल्लारी के निर्देशन में बनी इस ऑफबीट कॉमेडी फिल्म को मल्टीप्लेक्स के दर्शकों द्वारा पसंद किया गया।

2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में महज एक करोड़ 50 लाख रूपए खर्च हुए थे। एक महीने की शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग की गई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने 12 करोड़ 60 लाख का कारोबार किया। यानी कि अपनी लागत से नौ गुना ज्यादा कारोबार।

आशिकी 2 भी ऐसी ही फिल्म

महेश भट्ट के निर्माण में बनी आशिकी 2 भी दशक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई। यह फिल्म अपने कमाई के साथ अपने गानों की वजह से भी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

आदित्य राय कपूर और श्रद्घा कपूर जैसे लो प्रोफाइल के कलाकारों को लेकर बनाई गई इस फिल्म का बजट महज 15 करोड़ था। रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने लगभग 110 करोड़ की कमाई की। यानी अपनी लगात से सात गुना ज्यादा कमाई।

हिरानी का हिट सौदा

लगे रहो मुन्नाभाई भी मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह हिट फिल्म रही। लेकिन यदि फिल्म के बजट और कमाई को देखें तो यह सुपरडुपर हिट फिल्म रही। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 19 करोड़ था।

यह हिरानी के जादू की झप्पी वाले संवादों का जादू ही था कि फिल्म ने 123 करोड़ की कमाई की। गणित के अनुसार देखें तो लागत से 6 गुना ज्यादा की कमाई।

शाहिद की फिल्म भी हिट

कमाई के गणित से सूरज बड़ाताज्या की फिल्म विवाह भी एक बड़ी हिट फिल्म है। 2006 में रिलीज हुई विवाह एक पारंपरिक प्रेम कहानी थी। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी थी।

कम दिनों की शेड्यूल में बनी इस फिल्म को बनाने में खर्च महज 8 करोड़ आया। जबकि इसने लगभग 50 करोड़ का कारोबार कर लिया। आमतौर पर 50 करोड़ का कारोबार करने वाली फिल्मों को औसत माना जाता है लेकिन फिल्म के बजट के देखें तो यह फिल्म सुपरहिट है।

विक्की डोनर भी सफल फिल्म

स्पर्म डोनेशन जैसी नए और संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म विक्की डोनर भी इसी तरह की फिल्मों में शामिल की जा सकती है। शुजीत सिरकर निर्देशित इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ था।

दिल्ली की आउटडोर शूटिंग होने के बावजूद फिल्म का बजट ज्यादा नहीं बढ़ पाया। आयुष्मान खुराना आर यानी गौतम की भूमिका वाली इस फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की। यानी 6 गुना का सीधा-सीधा फायदा।

यह आमिर का स्टाईल है

बच्चों की एक खास बीमारी पर बनाई गई आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर भी कमाई करने वाली फिल्म का एक बेजोड़ उदाहरण है। 15 करोड़ के बेहद कम बजट में यह फिल्म बनाई गई।

फिल्म का निर्देशन आमिर खान ने किया साथ ही साथ मुख्य भूमिका भी उन्होंने ही निभाई। फिल्म ने लगभग 88 करोड़ की कमाई की। इस तरह से यह फिल्म अपनी लागत से 6 गुना से ज्यादा कमाई करने मे सफल रही।

विज्ञापन

और यह फिल्म तो आदर्श

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म जितनी दर्शकों को रास आई उतनी ही बाजार को भी। आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का बजट 69 करोड़ रूपए था। इसमें आमिर सहित बाकी कलाकारों की फीस भी शामिल थी।

लेकिन यह फिल्म का जादू ही था कि बड़ा बजट होने के बावजूद यह फिल्म मुनाफे के स्तर पर पिछले 10 साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो गई। इस फिल्म ने लगभग 400 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह यह फिल्म अपनी लागत से लगभग साढ़े 4 गुना की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें