फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी जवानों की दमदार कहानी, जोश में नजर आए अगस्त्य नंदा

Wed, 29 Oct 2025 05:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Official Trailer Out: आज दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म 'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में नजर आएगी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी।
विज्ञापन
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'वो इक्कीस का था- इक्कीस का ही रहेगा' इस टैग लाइन से शुरू होगी कहानी। परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' का दमदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है।
विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स का पोस्ट
आज मैडॉकफिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म 'इक्कीस' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा!, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं #Ikkis, भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता - सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की एक अनकही सच्ची कहानी, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में।'

क्या खास है ट्रेलर में
ट्रेलर की शुरुआत होती है जोश और जुनून से भरे एक वादे के साथ। इस वादे को पूरे करने की शपथ लेते हैं अगस्त्य नंदा, जो फिल्म में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ करने का जज्बा और फिर से अपनी बटालियन के लिए परमवीर चक्र वाले का वादा। फिल्म में बहादुरी, वीरता और पराक्रम के साथ एक प्यारी लव स्टोरी भी नजर आएगी। ट्रेलर में आगे अगस्त्य सैन्य प्रशिक्षण करते दिखाई देते हैं। आखिर में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उनके दादा के रूप में दिखाई देते हैं, जो बताते हैं कि कैसे बचपन में अरुण उनकी युद्ध की कहानियां सुना करते थे।

ट्रेलर से पहले पोस्टर हुआ था जारी
ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने इक्कीस का पोस्टर अरुण खेत्रपाल की जयंती पर जारी किया था। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अरुण खेत्रपाल की जयंती पर, 'इक्कीस' की शूटिंग पूरी हो गई है, एक ऐसी कहानी जो हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।'

फिल्म 'इक्कीस' के बारे में
फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिकंदर खेर, राहुल देव के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। 'इक्कीस', परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, सबसे कम उम्र के अधिकारी की कहानी से प्रेरित है। 'इक्कीस' 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है।

यह भी पढ़ें: प्रकृति के बीच अनिल कपूर का हैंडसम लुक, सेलेब्स ने की जमकर तारीफ, नेटिजेंस बोले- 'बुढ़ापा आ ही गया...'
विज्ञापन

अगस्त्य नंदा कौन हैं ?
अगस्त्य का जन्म 23 नवंबर 2000 में मुंबई में हुआ था। वह निखिल नंदा और श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। अगस्त्य ने अपने करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से की थी, लेकिन वह अब अपनी अगली बड़ी रिलीज 'इक्कीस' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अपने 27वें जन्मदिन से एक दिन पहले अनन्या पांडे ने फैंस से की खास अपील, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें