बॉक्स ऑफिस पर छाई है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों से ज्यादा का समय बिता चुकी ‘धुरंधर’ अब तक भारत में 700 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी एक हजार करोड़ से ऊपर हो चुका है।
1 जनवरी को रिलीज होगी ‘इक्कीस’
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ कल यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म भारत के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जो सिर्फ 21 साल की उम्र में युद्ध में शहीद हो गए। फिल्म में अगस्त्य नंदा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। जबकि यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है।