करीना ने स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीरें
इन दिनों करीना कपूर भी सैफ अली खान अपने दोनों बेटों संग स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं। हर दिन वह वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। इन तस्वीरों में वह स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में अपनी वेकेशन को एंज्वॉय कर रही हैं।
दीपिका पादुकोण लास वेगास में दिखीं
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वेकेशन पर निकले हैं। पिछले दिनों दोनों ने न्यूयॉर्क की एक पार्टी से तस्वीरें वायरल हुईं। दीपिका की एक दोस्त ने भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस लास वेगास में दिखीं। वह अपनी फ्रेंड्स के साथ
शादी की चर्चा के बीच रोम पहुंचीं रश्मिका मंदाना
अगले साल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले रश्मिका न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकल गई हैं। एक्ट्रेस ने रोम से वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। खबर है कि इस वेकेशन पर रश्मिका और विजय देवरकाेंडा साथ हैं।
मौनी रॉय और दिशा पाटनी ‘बीच’ वेकेशन पर दिखीं
मौनी रॉय कुछ दिन पहले उत्तराखंड में वेकेशन मना रही थीं। अब उन्हें अपनी फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ गोवा में दिखा गया है। दोनों समंदर किनारे एंज्वॉय कर रही हैं। मौनी और दिशा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी इस वेकेशन से शेयर की हैं।
दानिश पंडोर गर्लफ्रेंड संग पहुंचे जॉर्जिया
हालिया रिलीज 'धुरंधर' में दानिश पंडाेर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया था। एक्टर दानिश पंडोर अहाना कुमरा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को जॉर्जिया में साथ न्यू ईयर वेकेशन पर देखा गया, अहाना और दानिश ने वेकेशन की अलग-अलग फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। वेकेशन पर बर्फ में दानिश ने ‘धुरंधर’ के हिट गाने पर डांस किया, इसका वीडियो भी शेयर किया।
ये सेलेब्स भी पार्टनर संग घूमने निकले
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया जैसे कई और सेलेब्स भी वेकेशन पर निकले हैं। लेकिन यह कौन सी डेस्टिनेशन पर गए हैं, इसका अभी पता नहीं चला है। वहीं श्रेया सरन अपने पति और बेटी के साथ वेकेशन पर निकली हैं, वह बुधवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।