फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis Day 6 Box Office: छठे दिन कितना चला 'इक्कीस' का जादू? 'धुरंधर' की धमक के आगे इतना किया कलेक्शन

Tue, 06 Jan 2026 09:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Collection Day 6: फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज को आज मंगलवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। जानिए आज इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस पर कब्जे के बीच पहली जनवरी को फिल्म 'इक्कीस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और बड़े परदे पर यह उनकी पहली फिल्म है। साथ ही सिमर भाटिया ने भी फिल्म के जरिए डेब्यू किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज छठे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

इक्कीस - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पिछले पांच दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'इक्कीस' गुरुवार 01 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर सात करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। दूसरे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे ही दिन से फिल्म का कारोबार हर दिन गिर रहा है। पिछले पांच दिनों का कलेक्शन कुछ इस तरह है

पहले दिन-       07 करोड़ रुपये
दूसरे दिन-        3.5 करोड़ रुपये
तीसरे दिन-        4.65 करोड़ रुपये
चौथे दिन-        05 करोड़ रुपये
पांचवें दिन-        1.35 करोड़ रुपये

फिल्म 'इक्कीस' - फोटो : X
छठे दिन का कारोबार
कल सोमवार के मुकाबले 'इक्कीस' की कमाई में और गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने छठे दिन 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.67 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लागत करीब 60 करोड़ रुपये है। छह दिनों फिल्म अपने बजट का आधा भी नहीं वसूल पाई है।

फिल्म 'इक्कीस' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर' के आगे कमजोर पड़ी फिल्म
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' की कहानी और सितारों की दर्शक तारीफें कर रहे हैं। क्रिटिक्स से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में कमजोर दिख रही है। इसकी एक वजह फिल्म 'धुरंधर' है। रणवीर सिंह की फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये कमा चुकी है और 800 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा रही है। इस फिल्म का क्रेज अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में 'इक्कीस' की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है।
विज्ञापन

फिल्म 'इक्कीस' धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया के अलावा जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और धर्मेंद्र जैसे सितारे भी हैं। यह दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें