फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Rocks: आईफा रॉक्स 2024 होगा और भी खास, सिद्धांत चतुर्वेदी-अभिषेक बनर्जी करेंगे शो की मेजबानी

Wed, 04 Sep 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी आईफा रॉक्स 2024 की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। दोनों ही सितारे इसको लेकर काफी ज्यादा रोमांचित हैं। तीन दिवसीय इस समारोह का आयोजन यास द्वीप पर होगा। 
 
विज्ञापन
सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बनर्जी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईफा रॉक्स इस बार और भी ज्यादा खास होने जा रहा है। दरअसल, इस महीने के अंत में आयोजित होने जा रहे इस भव्य संगीतमय कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी को चुना गया है। 

विज्ञापन

Call Me Bae: मुंबई मेट्रो में सफर करती दिखीं अनन्या पांडे, 'कॉल मी बे' के अन्य कलाकार भी रहे मौजूद


अबु धाबी में होगा आयोजन

27 से 29 दिसंबर तक होने जा रहा यह समारोह लगातार तीसरी बार अबु धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा। आईफा रॉक्स को गीत, नृत्य, फिल्म और फैशन का एक शानदार मिश्रण माना जाता है, जिसमें लोकप्रिय कलाकार अपने लाइव प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। कार्यक्रम की मेजबानी करने को लेकर सिद्धांत काफी ज्यादा रोमांचित हैं।

विज्ञापन

Controversial Indian Web Series: इन वेब सीरीज का विवादों से जुड़ा नाता, लोगों ने जमकर किया विरोध


मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं सिद्धांत

उन्होंने कहा, "मैं आईफा रॉक्स की मेजबानी करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। यह एक ऐसा मंच है जो मेरे दिल के बहुत ही करीब है।" उनके लिए यह मंच इसलिए भी ज्यादा खास है, क्योंकि साल 2020 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के आईफा अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने आगे कहा, "मैं आईफा के मंच पर ढेर सारा जोश लाने के लिए उत्सुक हूं और मैं इस चीज का अनुभव करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"


अभिषेक ने भी जताई खुशी

वहीं, स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिषेक बनर्जी ने शो की मेजबानी को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "मैं 29 सितंबर को आईफा रॉक्स की मेजबानी करते हुए इस परिवार में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं आईफा की विरासत का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।"


पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे ये सितारे

गौरतलब है कि सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता विक्की कौशल और फिल्मकार करण जौहर पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री रेखा और बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर 'IIFA वीकेंड और अवार्ड्स 2024' में प्रस्तुति देंगे।
Khel Khel Mein Day 21 Box Office: 'स्त्री 2' ने चौपट की 'खेल-खेल में' की कमाई, 21वें दिन भी रेंगती दिखी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें