इस बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि वह इस साल आईफा रॉक्स की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने दो दशकों से अधिक समय से आईफा के साथ एक विशेष रिश्ता साझा किया है। फराह के साथ मंच पर धूम मचाना खुशी की बात होगी।" अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ आईफा रॉक्स के पिछले संस्करण की मेजबानी कर चुकीं फराह खान ने कहा कि वह इस कार्यक्रम की फिर से मेजबानी करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "मैं ठीक नौ महीने बाद फरवरी में इस शो को होस्ट करने के लिए वापस लौट रही हूं। करण जौहर के साथ कार्यक्रम की मेजबानी करने में काफी मजा आएगा। वहीं, आईफा रॉक्स 2019 में प्रस्तुति देने वाले संगीतकार-गायक अमित त्रिवेदी ने कहा कि वह फिल्म गाला में वापसी के लिए उत्साहित हैं।
IFFI Goa 2022: गोवा में बॉलीवुड की नुमाइंदगी कार्तिक के कंधों पर, मास्टर क्लास में नजर आएंगे ये सीनियर सितारे