फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइफा अवॉर्ड्स 2022: अबू धाबी धमाल मचाने को तैयार हैं बॉलीवुड सितारे, सारा अली खान भी करेंगी परफॉर्म

Tue, 05 Apr 2022 08:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आइफा अवॉर्ड्स 2022 में जल्द ही अबू धाबी में सितारों का मेला लगने वाला है। शो के लिए सभी स्टार्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जहां पुरस्कारों के लिए सिनेप्रेमियों में खासी बेचैनी है तो वहीं स्टार्स भी आइफा में परफार्म करने के लिए बेताब हैं। टिकटो की बिक्री भी शुरु हो चुकी है।
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से हर इंसान की जिंदगी जैसे थम सी गई थी और बॉलीवुड के सितारे भी बीते दो साल से एक साथ इकट्ठा होकर धमाल मचाने का मौका लगातार मिस करते रहे हैं, लेकिन अब आइफा अवॉर्ड्स 2022 में जल्द ही इन सितारों का ये मेला फिर से लगने वाला है। शो के लिए सभी स्टार्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जहां पुरस्कारों के लिए सिनेप्रेमियों में खासी बेचैनी है तो वहीं स्टार्स भी आइफा में परफॉर्म करने के लिए बेताब हैं। इसी लिस्ट में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है। वह भी आइफा के मंच पर अपनी परफॉरमेंस के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी सारा ने दी जानकारी
अबू धाबी में आइफा के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और सभी इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर बार की तरह जहां मंच पर कई सितारें लाइव परफॉर्म करते दिखाई देंगे तो वहीं इस बार अभिनेता सलमान खान शो की मेजबानी करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपनी पोस्ट के जरिए जानकारी दे दी है कि वह भी आइफा में लाइव परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
विज्ञापन

दुबई के अबू धाबी में आयोजित होगा आइफा अवॉर्ड 2022
आइफा अवॉर्ड किसी भी फिल्मी सितारें के लिए बहुत मायने रखता है और स्टार्स से लेकर निर्देशक और कला जगत से जुड़े सभी लोग इसका इंतजार करते हैं। इस बार ये पुरस्कार दुबई से करीब 60 किमी दूर बसे अबू धाबी के यस द्वीप पर होंगे। अबू धाबी भी आइफा अवार्ड्स में दुनिया भर से आने वालों के स्वागत के लिए तैयार होने लगी है। इस खूबसूरत द्वीप की छटा के बीच आइफा का मजा और भी दोगुना होने जा रहा है। अगर आप हैं सिनेप्रेमी तो तैयार हो जाइए आइफा अवॉर्ड 2022 के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें