फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा अवॉर्ड्स का ऐलान: 'बजरंगी भाईजान' बेस्ट फिल्म, 'बाजीराव मस्तानी' का रहा जलवा

Sun, 26 Jun 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह अभिनीत 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल के बाद आईफा अवॉर्ड्स 2016 में भी इसकी धमक बरकरार रही। स्पेन में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। आईफा अवॉर्ड 2016 का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन


'बाजीराव मस्तानी' में ही अभिनय करने वाली दीपिका पादुकोण को बेस्ट फीमेल एक्टर का अवार्ड 'पीकू' फिल्म के लिए दिया गया। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हासिल किया। 

वहीं आईफा 2016 का बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को दिया गया। अनिल कपूर ने भी आईफा अवॉर्ड में बाजी मारी और उन्हें 'दिल धड़कने दो' फिल्म में किए अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से नवाजा गया। 'पीकू' फिल्म की बेहतरीन के लिए बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड जूही चतुर्वेदी के खाते में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें