सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड के लोग पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं। सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष पहलाज निहलानी के आने के बाद तो हर फिल्म पर सेंसर और निर्माता-निर्देशक के बीच कुछ ना कुछ अनबन की खबर आती ही रहती है। हाल ही में 'उड़ता पंजाब' में सेंसर की 89 कट की बात पर फिल्म के निर्माता कोर्ट पहुंच गए थे और पहली बार ऐसा हुआ जब किसी फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट पर 'हाइकोर्ट से पास' होने का जिक्र हो।
'उड़ता पंजाब', 'दो लफ्जो की कहानी', 'हरामखोर' एक के बाद फिल्मों से सेंसर से टकराव को देखते हुए दो-चार सीन पर कैंची चलना तो आम सा हो गया है। ऐसे में इस साल की बड़ी फिल्म 'सुल्तान' पर सबकी निगाहें थी कि क्या सलमान की फिल्म सेंसर की नजरों से बच पाएगी।
'सुल्तान' में सेंसर को कुछ भी 'गलत' नहीं लगा है। सेंसर बोर्ड ने 'सुल्तान' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। खास बात ये है कि सेंसर को 'सुल्तान' पूरी तरह 'संस्कारी' लगा और कहीं भी उसके 'चाल-चलन' को सुधारने की जरूरत नहीं पड़ी। सेंसर एक भी कट लगाए बिना 'सुल्तान' को पास कर दिया। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Sultan has been certified UA by CBFC.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2016