फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा 2027: टाइगर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान, पैपराजी को दी नसीहत; गले मिले करीना-शाहिद

Thu, 22 Oct 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गुरुवार को मुंबई में आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। 
  • इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और रश्मिका समेत कई सेलेब्स नजर आए।
  • यहां सलमान खान ने एक बार फिर पैपराजी को नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
आईफा 2027 पीसी - फोटो : इंस्टाग्राम @iifa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में गुरुवार को आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। कार्यक्रम में सलमान खान भी पहुंचे। वह बीते रविवार टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए। सलमान के अलावा इवेंट में करीना कपूर, शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन समेत कई सितारों ने कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन


पैपराजी से क्या बोले सलमान?
इस मौके पर सलमान जब पैपराजी के सामने तो उन्होंने एक बार फिर सभी फोटोग्राफर्स को पीछे से फोटो ना लेने की हिदायत दे डाली। सलमान ने कहा, 'पीछे का याद रख लेना। इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो।'
बता दें कि बीते दिनों सलमान खान ने बिग बॉस में पैपराजी के बैक शॉट लेने का विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि आगे से अगर कोई किसी सेलेब का बैक शॉट ले तो उसे थप्पड़ मार देना।
विज्ञापन


बच्ची को दुलारा, करीना को गले लगाया
इवेंट में जाने से पहले सलमान से एक नन्ही बच्ची ने उनका ऑटोग्राफ मांगा। उस बच्ची ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। बच्ची को ऑटोग्राफ देने के बाद सलमान ने उसे माथे पर प्यार से चूमा। वहीं इवेंट में पहुंचकर सलमान ने करीना को गले लगाया। बता दें कि दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं करीना की बड़ी बहन करिश्मा भी सलमान की बहुत खास दोस्त हैं।

शाहिद और करीना की मुलाकात
आईफा का स्टेज एक बार फिर करीना कपूर और शाहिद कपूर को एक साथ लेकर आया। यहां शाहिद और करीना ने एक-दूसरे को गले लगाया। इससे पहले पिछले आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दोनों ने एक-दूसरे से बात की थी। बता दें कि दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था।



अब देखें इवेंट में कौन? कैसे पहुंचा?


सलमान खान
सलमान खान इस दौरान ब्लू ब्लेजर, डार्क टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आए। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। 



जब सलमान से मिलीं करीना 
इवेंट से सलमान और करीना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कलाकार गले मिलते नजर आ रहे हैं। एक्टर्स का ये मूमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
करीना कपूर
करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया। 



शाहिद कपूर
वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए। उनका स्टाइल काफी क्लासी नजर आया। 



वरुण धवन
पीसी में वरुण धवन क्रीम कलर के ब्लेजर, पर्पल शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। उन्होंने टिंटेड सनग्लासेस के साथ अपने लुक को खास बनाया।



पंकज त्रिपाठी
इसके अलावा, पंकज त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आईफा 2027 की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।


 
Trending Videos

आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

पंकज त्रिपाठी को लगा किस बात का डर?
वहीं, कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे जो पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की होस्टिंग करेंगे। पंकज ने यहां मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें डर है कि उनकी धीमी आवाज दर्शकों तक पहुंचेगी या नहीं। पंकज ने कहा, 'मुझे इसकी आदत नहीं है और मैं बहुत धीरे-धीरे बोलता हूं। अक्सर होस्टिंग में देखता हूं कि लोग चिल्लाते हैं। मुझे इस बात का डर है कि मेरी मद्धम-सी आवाज कौन सुनेगा?'
आगे पंकज ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं होस्टिंग कम, घोस्टिंग ज्यादा करूंगा। मुझसे गलतियां तो होंगी।' इवेंट में पंकज ने आयोजकों से एक खास गुजारिश भी की। उन्होंने कहा, 'हमें स्क्रिप्ट मत देना, बस टाइम बता देना, कब बंद करना है। हम बंद कर देंगे..।’

आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला

अवॉर्ड्स में फिल्में छोड़कर सारी बातें होती हैं: वरुण 
कार्यक्रम में वरुण धवन ने कहा, 'आजकल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्मों को छोड़कर हर बात होती है। लेकिन हम यहां फिल्मों को सेलिब्रेट करने आए हैं। एक्टर्स, परफॉर्मेंस और टेक्नीशियंस को सेलिब्रेट करने आए हैं। मैं एक टेक्नीशियन का बेटा हूं। मुझे हमेशा लगता है कि पहले टेक्नीशियंस और फिल्म बनाने वाले लोगों को जो अहमियत दी जाती थी, आजकल वह देखने को नहीं मिलती।’ उन्होंने आगे कहा, 'इस साल हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अवॉर्ड्स सिर्फ फिल्मों के बारे में हों। इस बार हम इसके प्रति ईमानदार रहेंगे।'

आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान, वरुण और करीना - फोटो : अमर उजाला
सलमान बोले- बंदूक की नोंक पर काम करवाया
इस दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आईफा में न्यूयॉर्क में एक फिल्म बनाने की कोशिश की गई थी। वह डिजास्टर थी। उसके बाद दोबारा ऐसी कोशिश नहीं हुई। हम सब उस फिल्म का हिस्सा थे। हमें अपने कमरे से निकालकर किसी और कमरे में ले गए और जबरदस्ती फिल्म में काम करवाया। ऐसा लग रहा था जैसे बंदूक की नोक पर काम करवा रहे हों। कहा गया कि ऐसा नहीं किया तो अवॉर्ड नहीं देंगे। हमने उनसे कहा भी कि यह फिल्म नहीं चलेगी, लेकिन वे माने नहीं। करण उस फिल्म के हीरो थे।' बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ था।

सलमान खान ने वरुण धवन को दी सलाह
सलमान ने इस मौके पर वरुण धवन की होस्टिंग को लेकर मजाकिया अंदाज में सलाह दी। वरुण जो इस बार पहली बार IIFA होस्ट करने जा रहे हैं, उनसे सलमान ने कहा, 'शो होस्ट मत करो। छह घंटे निकल जाते हैं।' इसके बाद सलमान ने अपना हुक स्टेप करके दिखाया और कहा, ' बेस्ट है, ये करो और निकल जाओ। जिसका काम है, उसको करने दो।' वहीं जब सलमान को बताया गया कि मनीष पॉल और करण जौहर भी वरुण के साथ होस्टिंग करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'हां, करण तो होस्ट करता ही है।'
विज्ञापन

आईफा 2027 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

मेन इवेंट होस्ट करेंगे वरुण समेत 4 स्टार्स
बता दें कि इस साल आईफा की मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी को करण जौहर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और मनीष पॉल मिलकर होस्ट करेंगे। 

डिजिटल अवॉर्ड्स के होस्ट होंगे पंकज त्रिपाठी और अली फजल
वहीं मुख्य सेरेमनी से एक दिन पहले, यानी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले 'आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स' को पंकज त्रिपाठी और अली फजल मिलरक होस्ट करेंगे। पंकज और अली पहली बार एक साथ किसी अवॉर्ड नाइट की एंकरिंग करेंगे। 
 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें