अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2022 का आज से आगाज हो गया है। 4 जून तक अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रही इस हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सजेगी, जिसके लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां यस आइलैंड पहुंच चुकी हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहा आईफा अवॉर्ड्स इस बार पहले से भी भव्य होगा।