फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम अब नहीं बना पाएंगे फिल्में, लाइसेंस हुआ रद्द

Sat, 02 Sep 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
राम रहीम
विज्ञापन
रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो रेप के आरोप लगने के बाद 'इंडियन फिल्म एंड डायरेक्टर एसोसियेशन' (आईएफटीडीए) ने राम रहीम का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- ...तो इसलिए अजय देवगन ने ट्रेड पंडितों को कहा 'मूर्ख'

इतना ही नहीं  'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ( सीआईएनटीएए) ने भी उनका वर्क परमिट खत्म कर दिया है।
  Cine & TV Artists Association (CINTAA) unanimously terminates the work permit of #RamRahimSingh on grounds of criminality & moral turpitude. — ANI (@ANI) September 2, 2017
बता दें इससे पहले खबर आई थी कि 20 साल की कैद होने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट को भी टेंपररी बंद कर दिया गया है। हालांकि विदेश में राम रहीम का अकाउंट अभी भी एक्टिव है। ट्विटर ने राम रहीम का अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं किया है, लेकिन ट्विटर ने अपनी पॉलिसी के तहत राम रहीम के अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है।
विज्ञापन


यदि भारत में कोई भी व्यक्ति राम रहीम का ट्विटर अकाउंट देखने की कोशिश करता है तो उसे स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि इस ट्विटर अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

राम रहीम के 38 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस की ओर से किए गए आवेदन के बाद राम रहीम का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है और सारे ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है।

पुलिस को राम रहीम के अकाउंट से भड़काऊ संदेश जारी होने की आशंका थी। गुरमीत राम रहीम के अकाउंट से आखिरी ट्वीट 24 अगस्त को किया गया था। शुक्रवार को अकाउंट इंडिया में सस्पेंड कर दिया गया।

राम रहीम के देशभर में करीब 3.8 मिलियन यानी करीब 38 लाख फॉलोअर्स थे। 25 से 31 अगस्त के बीच फॉलोअर्स की संख्या दो लाख कम हो गई। अकाउंट सस्पेंड किए जाने से पहले 3.6 मिलियन फॉलोअर्स रह गए थे। राम रहीम ने अपनी प्रोफाइल में कई तरह की उपलब्धियां दर्ज करा रखी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें