फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर सहित 28 हस्तियों को इफ्फी में दी जाएगी श्रद्धांजलि

Thu, 14 Jan 2021 06:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी खराब साल रहा क्योंकि इस साल हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे इस दुनिया से चले गए। इरफान खान,ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन ने बॉलीवुड के साथ-साथ आम जनता को भी गहरा सदमा दिया था।। बता दें कि इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन कैंसर के चलते हुआ था तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे भी पिछले साल इस दुनिया से चले गए। अब इरफान,ऋषि, सुशांत सिंह राजपूत सहित इन सितारों सहित विश्व प्रसिद्ध 28 हस्तियों को 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) समारोह में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन


इफ्फी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि उत्सव के आगामी समारोह में भारत के 19 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नौ सितारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनका पिछले साल निधन हो गया था।इफ्फी में अभिनेता इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर, सौमित्र चटर्जी, फिल्मकार बासु चटर्जी, निशिकांत कामत, मनमोहन महापात्रा, उर्दू कवि राहत इंदौरी, कोरियोग्राफर सरोज खान, गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम, अभिनेता जगदीप, कुमकुम, निम्मी, बिजय मोहंती, श्रीराम लागू, अजित दास, संगीतकार, गीतकार योगेश गौर और कॉस्टयूम भानू अथैया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इनके अलावा अभिनेता चैडविक बोसमैन, किर्क डगलस, मैक्स वॉन सिडो, अदाकारा ओलिविया डी हैविलैंड, निर्देशक एलन पार्कर, इवान पासेर, गोरान पास्कलजेवी, सिनेमेटोग्राफर एलेन डेविउ और संगीतकार एन्नियो मोरिकोन को भी इफ्फी में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इफ्फी का आयोजन हर साल गोवा में 20 से 28 नवम्बर के बीच होता है, लेकिन पिछले साल कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 16 से 24 जनवरी के बीच इसे आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें