फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Files: IFFI जूरी हेड की टिप्पणी पर भड़के अनुपम खेर, इस्राइली राजनयिक बोले- लापिड को शर्म आनी चाहिए

Tue, 29 Nov 2022 09:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार की कहानी को जब 32 साल बाद विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के रूप सबके सामने लाने की कोशिश की तब इस पर खूब बवाल मचा। कभी फिल्म को बैन करने की मांग उठी तो कभी कश्मीरी पंडितों की इस कहानी को ही काल्पनिक बता दिया गया। फिल्म को रिलीज हुए नौ महीने हो चुके हैं, लेकिन अब भी इसपर विवाद जारी है। दरअसल, हाल ही में गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में जूरी के हेड ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर सवाल उठा दिए। जूरी हेड और इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड ने कहा कि ये भद्दी और प्रोपेगेंडा पर आधारित फिल्म है, इसका नाम इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के प्रतियोगिता खंड में देखकर मैं हैरान हूं। फिल्मकार के इस बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस्राइल के काउंसिल जनरल का बयान
मिडवेस्ट इंडिया के इस्राइल के काउंसिल जनरल कोब्बी शोशानी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि जूरी हेड और इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड की तुलना में उनकी राय अलग है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने कश्मीर फाइल्स देखी है और कलाकारों से मुलाकात की है। मेरी राय नादव लापिड से अलग है। उनके भाषण के बाद मैंने नादव को अपनी राय बताई।" इसके साथ ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री को भी टैग किया। 

भड़के अनुपम खेर
अनुपम खेर, नादव लापिड का बयान सुनने के बाद से दुखी हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते वक्त कहा, 'हम जूरी हेड और इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड को सही तरीके से जवाब देंगे। यहूदी नरसंहार (holocaust) सही है तो कश्मीरी पंडितों का पलायन (exodus) भी सही है। यह टूलकिट गैंग के एक्टिव होने के तुरंत बाद हुआ, लगता है प्री-प्लैंड था। उनके लिए इस तरह का बयान देना शर्मनाक है। एक यहूदी समुदाय से आने वाले, जिसने प्रलय का सामना किया, उसने ऐसा बयान देकर उन लोगों को भी पीड़ा दी है, जिन्होंने कई साल पहले इस त्रासदी को झेला था। ईश्वर उसे सद्बुद्धि दे ताकि वह हजारों-लाखों लोगों की त्रासदी का इस्तेमाल अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए न करे।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें