फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 2022:यादगार फिल्मों के साथ IFFI में प्रतिष्ठित हस्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, देखें लिस्ट

Thu, 10 Nov 2022 10:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होने वाला है। महोत्सव में सिनेमा जगत से जुड़ी 17 हस्तियों को उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आगाज जल्द गोवा में होने जा रहा है। आईएफएफआई के 53वें संस्करण में भारतीय सिनेमा की उन प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी,  जिन्हें हमने हाल ही में खो दिया है। सिनेमा में उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए, आईएफएफआई इन हस्तियों को उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक की स्क्रीनिंग के साथ श्रद्धांजलि देगा।

विज्ञापन

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होने वाला है। इसमें सिनेमा जगत से जुड़ी 17 हस्तियों को उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनकी फिल्मों को देखना फैंस और परिवार वालों के लिए एक बहुत ही बढ़िया अवसर है। ये है फिल्मों और सितारों की लिस्ट -
विज्ञापन

1. बप्पी लाहिड़ी 
फिल्म डिस्को डांसर 
निर्देशक बब्बर सुभाष 

2. भूपिंदर सिंह
फिल्म मौसमी
निर्देशक गुलजारी

3. केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नाथ
फिल्म भूल भुलैया
निर्देशक प्रियदर्शन
 
4. के.पी.ए.सी ललिता
फिल्म: शांतम (मलयालम)
निर्देशक: जयराज नायर
 
5. लता मंगेशकर
फिल्म: अभिमानी
निर्देशक: हृषिकेश मुखर्जी
 
6. पं. बिरजू महाराज
फिल्म: डेढ़ इश्किया
निर्देशक: अभिषेक चौबे
 
7. पं. शिवकुमार शर्मा
फिल्म: लम्हे
निर्देशक: यश चोपड़ा
 
8. प्रताप पोथेन
फिल्म: रितुबेधाम (मलयालम)
निर्देशक: प्रताप पोथेन
 
9. रमेश देव
फिल्म: सरस्वतीचंद्र (मराठी)
निर्देशक: गोविंद सरैया

10. रवि टंडन
फिल्म: अनहोनी
निर्देशक: रवि टंडन
 
11. सलीम घोष
फिल्म: थिरुदा थिरुडा (तमिल)
निर्देशक: मणिरत्नम
 
12. सावन कुमार टाकी
फिल्म: सौतेन
निर्देशक: सावन कुमार टाकी
 
13. शिव कुमार सुब्रमण्यम
फिल्म: परिंदा
निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा
 
14. टी. रामा राव
 
15. कृष्णम राजू
फिल्म: जीवन तरंगलु
निर्देशक: टी. रामा राव

 
16. तरुण मजूमदार
फिल्म: निमंत्रण (बंगाली)
निर्देशक: तरुण मजूमदार


17. वत्सला देशमुख
फिल्म: पिंजरा (मराठी)
निर्देशक: शांताराम राजाराम वंकुद्रे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें