फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: बिहार में शूटिंग की राह होगी आसान, राज्य सरकार लागू करेगी नई फिल्म नीति

Sun, 27 Nov 2022 01:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हाल ही में में बिहार राज्य के कला और संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार ने नई फिल्म नीति की घोषणा की है।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हाल ही में में बिहार राज्य के कला और संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार की एक घोषणा ने अभिनय प्रेमियों के लिए बेहद खुश कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से वह अभिनेता भी काफी खुश हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और अपने शहर से बाहर जाकर सिने जगत में अलग पहचान बनाई है। दरअसल बिहार की नीतीश कुमार सरकार फिल्मों के लिए नई नीति लागू करने जा रही है।

Kajol-Ajay: इस खास डिश से काजोल को इंप्रेस करते हैं अजय देवगन, किचन का दरवाजा बंद कर रेसिपी भी नहीं करते शेयर

राज्य कला और संस्कृति मंत्री ने महोत्सव में बात करते हुए बताया कि सरकार नई फिल्म नीति को अंतिम रूप दे रही है, जिसमें बिहार को विशेष रूप से एक आकर्षक शूटिंग स्थल बनाने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि भोजपुरी जैसी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों का बाजार भी अपने आप में बहुत बड़ा है।

OTT: वरुण धवन की 'भेड़िया' से पहले इन वेब सीरीज में दिखी वेयरवुल्फ की कहानी, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल

शूटिंग की समस्याएं होंगी दूर

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की इस नई फिल्म नीति से क्षेत्रीय रूप से तो फिल्मों की शूटिंग के लिए सुविधा होगी ही इसके साथ ही  जो बड़े फिल्म निर्माता मुंबई से दूर बिहार में अपनी फिल्मों की शूटिंग करना चाहते हैं, उनके लिए भी राज्य में सुविधाएं न होने की समस्या दूर होगी।

Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई


बिहार को बनाया जाएगा निर्माताओं का पसंदीदा शूटिंग स्थल
राज्य कला और संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान गोवा में निर्माताओं और निर्देशकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि परियोजनाओं के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रदान करने के लिए अलावा सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिहार को सभी तरह के फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने पर हमारा फोकस है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- सब उजाड़ सा हो गया

विज्ञापन

फिल्म बनाने के लिए मिलेगी सब्सिडी
बिहार राज्य सरकार की इस नीति के तहत क्षेत्रीय बोलियों में फिल्म बनाने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी की सुविधा भी रखी जाएगी। साथ ही सिनेमा के क्षेत्र में राज्य की समृद्ध विरासत को और भी श्रेष्ठ बनाया जाएगा।  फिल्म नीति का मसौदा तैयार करना अंतिम चरण में है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस पर जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें