फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्स को राजी होने वाली हर लड़की स्लट नहीं' बोले रणदीप हुड्डा

Fri, 10 Mar 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर पर विवादित ट्वीट करने को लेकर निशाने पर आए एक्टर रणदीप हुड्डा ने स्लट शेमिंग पर ऐसा बयान दिया है जो काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन


आज कल हर दूसरी महिला स्लट शेमिंग का शिकार होती है। कभी उसकी बॉडी को लेकर कमेंट किए जाते हैं तो कभी उसके पहनावे को लेकर। इसी बारे में जब रणदीप हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर एक महिला सेक्स के लिए हां कहती है या उसे पसंद करती है तो इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो एक स्लट या वेश्या है।'

वाकई रणदीप हुड्डा की बात में वजन है। फिल्मों में अपनी अमिट पहचान कायम करने के बाद रणदीप हुड्डा अब छोटे परदे का रुख कर रहे हैं। जल्द ही वो एमटीवी के एक शो को होस्ट करते नजर आएंगे। रणदीप हुड्डा ने कहा कि उनका ये शो मर्दों को यही बताता है कि महिलाएं सिर्फ आकर्षण की वस्तु नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें