लॉर्ड्स में हुए महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत को 7 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम को 228 रनों का लक्ष्य मिला था। शानदार ओपनिंग के बाद टीम ने आखिरी 7 विकेट 28 रन के अंतर पर गंवा दिए। टीम भले ही विश्वकप का खिताब जीतने में नाकाम रही हो लेकिन लोगों के दिल उसने जरूर जीत लिए हैं।
जहां टीम की हार के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए ट्वीट किए तो वहीं ऋषि कपूर एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट करने से बाज नहीं आए। ऋषि कपूर ने सौरव गांगुली की साल 2002 में लॉर्ड्स में हुए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो आज इस मूमेंट का फिर इंतजार कर रहे हैं।
Waiting for a repeat of Sourav Ganguly's act on the balcony of The Lords Ground,London,when India beat England 2002 NatWest series final! YO pic.twitter.com/z1XAde3JLb
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 23, 2017
महिला टीम के लिए ऐसा ट्वीट करने के बाद ट्विटर पर उनकी आलोचना होने लगी। कई लोगों ने कहा कि वो महिला टीम के लिए ऐसी अपमानजनक बात कैसे कह सकते हैं। इसके बाद ऋषि कपूर को दूसरा ट्वीट कर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि, 'वो चाहते हैं कि दादा यानि सौरव गांगुली ही ये एक्ट दोबारा करें।'
WHAT WRONG HAVE I SAID? I DIDNT SAY ANY FEMALE PLAYER SHOULD!I ONLY SAID SOURAV GANGULY SHOULD REPEAT HIS SHOW. YOU HAVE A WRONG MIND DEAR!
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 23, 2017
ऋषि कपूर ने जहां ऐसा ट्वीट किया वहीं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने टीम का हौसला बढ़ाया। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक आप हारेंगे नहीं, तब तक जीत की खुशी का अंदाजा नहीं होगा। आप लोगों ने बहुत अच्छा खेला। भारतीय नारी जिंदाबाद।'
T 2494 - Until you loose, you shall never know the joy of victory ! Well played ladies .. Bhartiya Nari Zindabad !! WWC17 pic.twitter.com/Ghxkou5Nn4
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2017
किंग खान शाहरुख ने लिखा, 'काश मैं वहां होता और आप सभी के गले मिल पाता। सभी भारतीय आज गर्व महसूस कर रहे हैं।'
I wish I was there to give the Lovely Ladies a hug. Be proud girls we have achieved greatness today. @BCCIWomen u made all Indians proud.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 23, 2017