सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान बेशक से अभी सिर्फ 16 साल के हैं लेकिन अभी से ही उन पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं।
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में इब्राहिम अपने डैड सैफ अली खान की कॉपी लग रहे हैं। इब्राहिम ने यह फोटो न्यूयॉर्क से शेयर की है। इब्राहिम इस फोटो में बॉक्सर पहने बेड पर लेटे हुए हैं। ये फोटो आपको सैफ के उन दिनों की याद दिला देगी जब वह बिल्कुल यंग थे।
🌞
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on Jul 25, 2017 at 1:27pm PDT
कुछ दिन पहले इब्राहिम अपने डैड सैफ और बहन सारा के साथ IIFA के लिए न्यूयॉर्क गए थे। फिलहाल सैफ, करीना और तैमूर के साथ स्विटजरलैंड छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। सारा की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। देखना यह होगा कि इब्राहिम बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे।