सलमान खान ने हैलो इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सलमान ने कहा कि उन्हे शादी से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हे लगता है कि वो अभी शादी के लिए मैच्योर नहीं हैं।
सलमान ने कहा कि वो जैसे ही महसूस करेंगे कि वो शादी के लिए तैयार हैं। वो शादी कर लेंगे। पचास साल के सलमान का ये भी कहना है कि वो परिवार के बिना नहीं रह सकते हैं।