कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
नेपो किड के टैग पर क्या बोलीं करीना?
शो में सैफ और करीना ने नेपोटिज्म को लेकर भी मजेदार बातचीत की। दरअसल, एक फन सेगमेंट जीतने के बाद सैफ ने मजाक में कहा कि इससे साबित होता है कि करण जौहर का शो नेपोटिज्म या पक्षपात से भरा नहीं है।
इस पर करीना हैरान रह गईं और उन्होंने पूछा कि सैफ ऐसा क्यों कह रहे हैं। इसके बाद करण ने करीना की तरफ इशारा करते हुए उन्हें नेपोटिज्म का उदाहरण बताया।
इस पर करीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मैं नेपोटिज्म की सबसे शुद्ध पोस्टर गर्ल हूं। मैं तो नेपोटिज्म की सबसे ऑर्गेनिक टैलेंट हूं। मैंने कभी अपने मां-बाप का नाम नहीं लिया है।'
करीना की यह बात सुनकर करण जौहर ने 'वाह' कहा। वहीं, सैफ और करण ने उनकी बात पर मजाकिया अंदाज में तालियां भी बजाईं।
ये भी पढ़ें- गीता टंडन: स्टंट कोऑर्डिनेटर ने इस शो पर लगाए गंभीर आरोप, अनिल कपूर और फराह खान को क्यों मांगनी पड़ी माफी?