फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर गलत संदेश फैलाने वालों को छोड़ूंगा नहीं: सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' अपने नाम को लेकर कई धार्मिक संगठनो के निशाने पर है। सलमान ने धर्म पर अपनी राय जाहिर की है। 'बजरंगी भाईजान' के नाम को लेकर सलमान खान के विरोध में सोशल नेटवर्किग साइट पर कई तरह के संदेश फैलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सलमान को लेकर व्हाटसअप पर कुछ गलत संदेश हाल ही में देखे गए थे। इस कारण सलमान काफी हैं। सलमान का कहना है कि मैं उन लोगो को नहीं छोड़ूंगा जो मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैला रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस की मदद ले रहा हूं।

दरअसल सलमान के नाम से कुछ लोग सोशल नेटवर्किग साइट पर शरारतपूर्ण संदेश फैला रहे हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर ऐसा करने वालों के खिलाफ सलमान ने कानूनी कारवाई की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

'मेरे घर में हैं सभी धर्मों को मानने वाले लोग'

प्रशंसकों से कहा कि आप ऐसी अफवाह पर ध्यान न दें जो फिल्म के बारे में नकारात्मकता फैला रही हैं। सलमान ने प्रशंसकों से कहा है कि आप फिल्म का मजा लें किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। ये सभी अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं।

सलमान ने कहा मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। इसका उदाहरण आप मेरे घर में देख सकते हैं, मेरे घर में सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं। ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए लिखे संदेश में सलमान ने कहा है कि मेरे नाम से धर्म विरोधी संदेश चल रहे हैं, इन अफवाहों पर यकीन नहीं करें, यह सच नहीं है।
विज्ञापन

ट्विटर पर ऐसे निकाला सलमान ने अपना गुस्सा

सलमान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को सलाह दी है। साथ ही उनके खिलाफ गलत संदेश फैलाने वालों को चेतावनी भी दी है।

ये है सलमान का एक ही घर में सभी धर्मों के लोगों के रहने पर ट्वीट

Always hv n vil  respect all faiths  arre  have them all in my own house under 1 roof   .— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 11, 2015


ये है सलमान का दूसरा ट्वीट

anti religious msg's doing the rounds using my name don't believe these rumors, not true at all Informed the police, they r taking action.— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 11, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें