फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बेटे की फिल्म डायरेक्ट करेंगे सनी देओल

Wed, 15 May 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘दिल्लगी’ से निर्देशन के क्षेत्र में उतरने वाले सनी देओल एक बार फिर निर्देशन के क्षेत्र में उतरने वाले हैं। वह अपने बेटे करण देओल को लेकर फिल्म निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों की लांचिंग अपने प्रोडक्शन हाउस ‘विजेता फिल्म्स’ द्वारा की थी। सनी ने फिल्म ‘बेताब’ से तथा बॉबी ने फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। धर्मेंद्र ने अपने भतीजे अभय को भी अपने ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘सोचा ना था’ से लांच किया था।

अपने बेटे करण की लांचिंग के बारे में सनी का कहना है कि हो सकता है भविष्य में मैं अपने बेटे को डायरेक्ट करूं, परंतु फिलहाल अभी इस बारे में कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो कि 7 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस फिल्म में सनी के बेटे करण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। मतलब अभी उनका बेटा ही उन्हें डायरेक्ट कर रहा है।

1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल्लगी’ को निर्देशित करने के बाद सनी ने कोई भी फिल्म निर्देशित नहीं की है। पिछले कुछ समय से सनी देओल एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हुए हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें