फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्जू का गुस्सा हुआ ठंडा

Sat, 27 Apr 2013 12:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'हिम्मतवाला' के बॉक्स ऑफिस में उड़ जाने से अज्जू को बड़ा झटका लगा था।
विज्ञापन


इधर अजय लगातार हिट फिल्में दे रहे थे, लेकिन 'हिम्मतवाला' ने उनकी इस सक्सेज पर जैसे धब्बा ही लगा दिया।

इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद साजिद खान सफाई देने के लिए अजय से लंबी बात करना चाहते थे, लेकिन अज्जू ने उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया।

आखिर साजिद ने मुंबई के बाहर आउटडोर शूटिंग के दौरान उनसे मिलने की ठान ली। यही वजह है कि पिछले दिनों अजय से मिलने के लिए साजिद भोपाल चले गए, जहां वे प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग कर रहे हैं।

हालांकि साजिद ने इस मामले में बड़ी सावधानी बरती। वे फिल्म के सेट पर तो मिलने नहीं गए, लेकिन अज्जू के होटल में उन्होंने जरूर डेरा जमा दिया।

जब शाम को शूटिंग निपटाकर अजय अपने कमरे में पहुंचे, तो साजिद ने दरवाजा खटखटा दिया। चूंकि अजय और साजिद काफी समय से अच्छे दोस्त भी हैं, इसलिए अज्जू को उनसे मिलने से कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में 'हिम्मतवाला' के फ्लॉप हो जाने के बाद साजिद अवसाद में पहुंच गए थे।

'हिम्मतवाला' का टिकट खिड़की पर बुरा हश्र देखकर अपने आगामी प्रोजेक्ट से साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार ने उन्हें आउट कर दिया था।

यह भी सच है कि इस फिल्म की रिलीज से पहले सफलता के बड़े बड़े दावे करने के कारण वे इंडस्ट्री में हंसी का पात्र बन गए थे। इसी वजह से खुद उन्होंने भी सभी से दूरी बना ली थी।

खैर, अब साजिद डिप्रेशन से निकल चुके हैं। अजय से मुलाकात के बाद अब वे अपने नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें