फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अनुराग की फिल्म में दिखेगा अनुष्का का यह लुक

Fri, 26 Apr 2013 05:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा इन दिनों एक अलग ही हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। अचानक उनके बदले इस लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। अनुष्का ने केवल यह जाहिर किया था कि वह किसी फिल्म के किरदार के डिमांड की वजह से इस रूप में नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया था।
विज्ञापन


लेकिन अब खबर पक्की हो चुकी है अनुष्का अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग जल्द ही शुरू करनेवाली हैं और वह जो किरदार निभा रही हैं। उस किरदार के मुताबिक ही उन्होंने अपना लेटेस्ट हेयरस्टाइल रखा है।

खास बात यह है कि अनुष्का आज कल हर दिन अनुराग के ऑफिस में नजर आ रही हैं। चूंकि उन्हें हर दिन अनुराग के ऑफिस में जाकर लुक टेस्ट देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कई लुक टेस्ट्स दिये हैं और अलग अलग टॉप और जींस पहन कर ट्रायल किये। यह फिल्म 50 से 70 तक दशक में मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
विज्ञापन


अनुराग अपनी फिल्मों में किरदार के लुक और उनके परिधान को लेकर बहुत सजग रहते हैं इसलिए वह अनुष्का से काफी तैयारी करवा रहे हैं। अनुष्का भी अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें