शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जब तक है जान' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकडे को पार गयी है लेकिन शाहरुख को इन आंकडों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। वे कहते हैं कि आजकल तो हर दूसरी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छू रही है। यह बॉलीवुड़ का नया ट्रेंड है। मुङो तो इस बात की खुशी है कि दर्शक मेरी फिल्म से कनेक्ट हो गए। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।
इस मौके पर शाहरुख यह कहना भी नहीं भूलते कि मेरी पिक्चर आती है, और मेरी दुश्मनी का एक ट्रेंड शुरु हो जाता है। कभी अक्षय के साथ तो कभी अजय के साथ। अजय के साथ अपनी दुश्मनी की खबरें लगातार सुन रहा हूं। सच कहूं तो मेरी किसी के साथ कोई लडाई नहीं है। न तो अजय के साथ और न ही काजोल के साथ।
वैसे 'जब तक है जान' में मैंने अभिनय जरूर किया था लेकिन वो मेरी फिल्म नहीं थी। वो यशराज बैनर की फिल्म थी। फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर अजय के अपने विचार थे और शायद वे अपनी जगह सही भी होंगे। काजोल और मेरी बहुत ही अच्छी दोस्ती है। मैं अजय से भी कई बार मिल चुका है। फिल्म रिलीज करने को लेकर हमारे बीच कुछ मनमुटाव जरूर आ गया था पर अब सब सामान्य है, हमारे बीच कोई झगड़े जैसी बात नहीं है।