फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम के अजान विवाद पर आया कंगना का बयान

Sat, 22 Apr 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
कंगना रनौत
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम 'लाउडस्पीकर विवाद' के लिए खबरों में लगातार बने हुए हैं। हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप के लीवा क्रेम लॉन्च के मौके पर पहुंची 'तनु वेड्स मनु' की एक्ट्रेस कंगना रनौत पहुंची हुई थी।
विज्ञापन


इस मौके पर जब कंगना से सोनू के अजान वाले विवादित बयान पर उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि 'मैं किसी और के बारे में तो नहीं बता सकती लेकिन निजी तौर पर मुझे अजान बेहद पसंद है''।

उन्होंने अपना निजी अनुभव मीडिया से शेयर करते हुए बताया कि तनु वेड्स मनु कि शूटिंग के दौरान जब वो लखनऊ में थी तो उन्हें वहां अजान की अावाज सुनाई देती थी जो उन्हें काफी पंसद आती थी।
विज्ञापन


कंगना ने बताया कि 'कोई भी धार्मिक कार्य हो, चाहे वो गुरुद्वारा या भगवत गीता या फिर अजान मुझे निजी तौर पर यह सब काफी पसंद है। इतना ही नहीं मैं पर्सनली भी पूजा स्थलों जैसे कि मस्जिद, मंदिर और चर्च जाना बेहद पसंद करती हूं'। हालांकि कंगना रनौत ने कहा कि यह सब मैं निजी तौर पर कह रही हूं।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि जो भी कुछ सोनू निगम ने कहा उसे कंसीडर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जो भी कुछ कहा है ये उनका अपना नजरिया है। जिसकी इज्जत होनी चाहिए। 

बता दें कि सिंगर सोनू निगम की लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 

 सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से अजान देने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। एक मौलवी ने तो सोनू निगम के खिलाफ ‘फतवा’ देते हुए कहा था कि जो भी शख्स इनका सिर गंजा करेगा और जूते की माला पहनाएगा उन्हें वे 10 लाख रुपए देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- नवाज की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें