फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं नहीं चाहता मेरा बेटा होली पर गूगल सर्च करे: कैलाश खेर

Tue, 26 Mar 2013 01:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हर किसी का होली को मनाने का अंदाज निराला होता है। ग्लैमर इंडस्ट्री में भी होली हर कोई अपने अलग अंदाज में मनाता है। आइए जानें गायक कैलाश खेर होली के त्यौहार को किस अंदाज में मनाते हैं?
विज्ञापन


कैलाश खेर कहते हैं, "जहाँ तक मेरी कोशिश रहती है इस त्यौहार को मैं अपने परिवार के साथ मनाता हूँ।"

"मैं कोशिश करता हूँ की बचपन से लेकर बड़े होने तक जैसे हमने पारंपरिक तरीके से होली मनाई है उस तरीके से ही होली मनाऊं।"

"दरअसल, मेरा बेटा कबीर भी बड़ा हो रहा है और मैं चाहता हूँ कि वो हमारी सभ्यता और संस्कृति को समझें, हर पूजा और त्योहार के बारे में बारीकी से जाने।"

खेर ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि बड़े होने पर मेरे बेटे को होली पर जानकारी के लिए गूगल में सर्च करना पड़े।"

"मैं होलिका दहन ये लेकर अगले दिन होली खेलने की सभी परंपराओं को फॉलो करता हूं। इसके साथ ही नाच-गाना तो होता ही है।"

उन्होंने कहा, "इतना ही नहीं, मैं दोस्तों और परिवार के साथ होली खेलता हूँ। बड़ों से आशीर्वाद और छोटों को गले लगाने की परंपरा भी निभाता हूँ।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें