शाहरुख का जवाब
शाहरुख ने बड़े आत्मविश्वास से जवाब दिया, "मैं शाहरुख हूं।"इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर बातें शुरू हुईं। भारत और एशिया में शाहरुख का नाम हर कोई जानता है, लेकिन इस इंसिडेंट ने विदेशी मीडिया में सांस्कृतिक अंतर को उजागर किया है।
सब्यसाची ने की किंग खान की तारीफ
वोग को दिए इंटरव्यू में सब्यसाची ने शाहरुख की वैश्विक लोकप्रियता की तारीफ की और न्यूयॉर्क में उनके लुक से मची हलचल का जिक्र भी किया। शाहरुख ने बताया कि मेट गाला में पहली बार आने को लेकर वे नर्वस थे, लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें: Met Gala: रॉक एंड रोल सूट में Zendaya-टेलर्ड फॉर यू में Rihanna, देखिए Global Stars का लेटेस्ट 'मेट गाला' लुक..