फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं दीपिका से प्यार नहीं करताः रणवीर सिंह

Tue, 20 May 2014 08:30 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लेकर एक अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह दीपिका से प्यार नहीं करते।
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने मीडिया में साफ शब्दों में खंडन करते हुए कहा है कि उनके और दीपिका पादुकोण के बीच वैसा कोई रिश्ता नहीं है जैसा लोग समझ रहे हैं।

लंबे समय से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि दीपिका रणवीर की गर्लफ्रेंड हैं। रणवीर और दीपिका दोनों ही इस मुद्दे पर अभी तक कुछ कहने से बचते रहे हैं, लेकिन अब रणवीर ने सफाई दी है, ‘हम दोनों डेटिंग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


हम केवल अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। हम लोग एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोस्ती बढ़ गई।

आज की तारीख में फिल्म इंडस्ट्री में जो मेरे अच्छे दोस्त हैं, दीपिका उनमें से एक हैं।’ रणवीर का मानना है कि उनके इस जवाब से सब संतुष्ट हो जाएंगे। वैसे वह यह भी कहते हैं कि देश आजाद है और लोगों को कुछ भी सोचने की आजादी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें