मैं पहले से कम वजन की तो हो गई हूं, लेकिन फिर भी मैं यह छोटे-छोटे कपड़े कैसे पहन सकती हूं।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि वह अब मोटी नही है और उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। लगभग तीन साल इंडस्ट्री में बिता चुकीं परिणिती चोपड़ा अब अपने फीगर से खुश हैं।
परिणिती ने कहा कि मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में आयी थी तब मै थोड़ी मोटी थी। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को फिट रखने के लिये मै कड़ी मेहनत कर रही थी।
अब मुझे लगता है कि मै अब वैसी नहीं हूं। मैने अपना वजन काफी कम कर लिया है।
हालांकि परिणिती ने कहा कि उनका शरीर ऐसा भी नहीं रहा कि वह बिकनी पहन लूं। मुझे छोटे-छोटे कपड़े पहनने आते भी नहीं।