फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कामसूत्र' के बाद अब नरेंद्र मोदी की बारी

Thu, 30 Jan 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कामसूत्र 3डी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक रूपेश पाल अब मोदी पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का नाम घोषित हो गया है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की तरफ से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम नमो होगा।

इस समय कामसूत्र 3डी फिल्म बनाकर चर्चाओं में रहने वाले रूपेश पॉल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म को आम चुनाव के आस-पास रिलीज किया जा सकता है।

हालांकि रूपेश इस बात से इंकार कर रहे हैं कि इस फिल्म को बनाने में उन्हें किसी भी राजनीतिक पार्टी से आर्थिक मदद मिली है।

रुपेश ने यह भी बताया कि यह उनके जीवन पर आधारित नहीं हैं। यह एक रोमांचक राजनीतिक फिल्म है जो कि नरेंद्र मोदी पर आधारित है।

रुपेश ने दावा किया कि मोदी को इस फिल्म के बारे में एसोसिएट निर्माता मितेश पटेल ने सूचित कर दिया है लेकिन निर्देशक ने न तो गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और न ही आगे उनसे मिलने की उम्मीद है।

रुपेश ने यह भी कहा कि फिल्म के लिए वह उनसे कभी भी मिलना नहीं चाहेंगे। वह चाहते हैं कि यह आत्मकथा न होकर एक फिल्म हो।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें