शाहरुख खान ने कहा है कि वह फिल्में तो सिर्फ बॉलीवुड की करते हैं लेकिन उनकी पहचान एक ग्लोबल एक्टर के रूप में है। उन्होंने यह बात 'चेन्नई एक्सप्रेस' के दुनियाभर में रिलीज होने के संबंध में कही।
शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने रिलीज के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह ब्रिटेन में सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। इसके अलावा यह फिल्म दस भाषाओं में डब हुई है।
शाहरुख खान की यह फिल्म विश्व के कई देशों में रिलीज हो रही है। इस बात का जिक्र आने पर शाहरुख खान ने कहा कि अब वह ग्लोबल एक्टर हो चुके हैं।
भारत ही नहीं विश्व के कई देशों के लोग मेरी फिल्म की प्रतीक्षा करते हैं। इस लिहाज से अब मेरी पहचान लोकल न होकर ग्लोबल है। शाहरुख ने यह भी कहा कि ईद उनके लिए ही नहीं पूरे बॉलीवुड के लिए खास होती है।
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बढ़िया शुरुआत की है। शाहरुख के पास इस बात की चुनौती है कि वह ईद पर सलमान को टक्कर दे पाते है या नहीं। पिछले कई सालों से सलमान की फिल्में शानदार कारोबार करती रही हैं।