फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह एक बार फिर से आए चर्चाओं में

Mon, 25 Nov 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने गीत संगीत को लेकर अक्सर ही विवादों में रहनेवाले यो यो हनी सिंह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'एक्सपोज' में अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


अनंत महादेवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क होगा। इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं हिमेश रेशमिया। हनी सिंह कई बार हिमेश के साथ स्टेज शो कर चुके हैं।

यही वजह है कि इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। हनी सिंह का कहना है कि जब उन्हें हिमेश की फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने झट से हां कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमेश उनके इतने अच्छे दोस्त हैं कि एक बार भी सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। बता दें कि हनी पहली बार एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। वे पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

हां, एक्सपोज उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसमें वे अभिनय करते नजर आएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें