फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिगर का मजाक उड़ाने वालों को हुमा कुरैशी ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Sun, 12 Mar 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
Huma qureshi
विज्ञापन
फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' और इंटरनेशनल फिल्म 'वाइसराइज हाउस' की सफलता से हुमा कुरैशी काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरों के फिगर का मजाक उड़ाने वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


हुमा कुरैशी ने डेनिम जींस कंपनी लेवी के लिए एक वीडियो शूट करवाया। इस वीडियो में हुमा ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो खुद को देखने के बजाय दूसरों के फिगर के बारे में बुरा-भला बोलते हैं। साथ ही जो अपना नहीं, दूसरों का ड्रेसिंग स्टाइल बहुत गौर से देखते हैं। 

हुमा ने कहा, "नकारात्मक बातें कहने वालों को जाने दें, वे सिर्फ आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। कुछ आपका मजाक बनाकर निराश कर सकते हैं। फालतू बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगाते तो आप सफल नहीं हो सकेंगे।'
विज्ञापन


हुमा ने आगे कहा, 'मेरे फिगर को लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाता है। इसकी वजह है कि मैं बाहरी हूं और बने-बनाए पैमाने में फिट नहीं हूं।' बता दें कि हुमा की फिल्‍म 'जॉली एलएलबी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 

हाल ही में स्‍वरा भास्‍कर और तापसी पन्‍नू ने भी महिलाओं के क्‍लीवेज या उनके कपड़ों पर की जाने वाली टिप्‍पणी पर एक जोरदार वीडियो बनाकर मैसेज दिया था। 
विज्ञापन

    You keep trying to put me down .. say rubbish.. I will keep raising the bar #DownNaysayers #IShapeMyWorld @levis_in @levis A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq) on Mar 9, 2017 at 6:19am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें