खूबसूरत वादियों के बीच उठाया चाय का लुत्फ
हुमा कुरैशी ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार में सवार होकर वे सड़क मार्ग से पहाडों की खूबसूरती को आंखों में कैद कर रही हैं। इसके अलावा कुछ और फोटोज हैं, जिनमें वे अपना पसंदीदा खाना एंजॉय करती दिख रही हैं।
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी हुमा की ‘बयान’
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बयान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मशहूर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। ‘बयान’ को डिस्कवरी सेक्शन में चुना गया है। इस कैटेगरी में चुनी गई हुमा कुरैशी की ‘बयान’ इकलौती भारतीय फिल्म है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘बयान’ का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर के महीने में होगा। इस फिल्म का निर्देशन विकास रंजन मिश्रा ने किया है, जो इससे पहले ‘चौरंगा’ लिए जाने जाते हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं।