फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोबारा' का नया पोस्टर आया सामने, डराने के लिए तैयार हैं हुमा और साकिब

Thu, 11 May 2017 03:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'दोबारा' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की फिल्म 'दोबारा' का नया पोस्टर सामने आया है। साल की इस पहली हॉरर फिल्म का पोस्टर भी ट्रेलर जितना ही खतरनाक है।
विज्ञापन


इस पोस्टर में हुमा और साकिब के अलावा आदिल हुसैन भी हैं जो हुमा का गला दबाते हुए दिख रहे हैं। असल जिंदगी की ही तरह फिल्म में भी हुमा और साकिब भाई-बहन ही बने हैं। ये साल 2013 में आई हॉलीवुड फिल्म 'ओक्यूलस' का सीक्वल है। ट्रेलर में कई समानताएं भी दिखती हैं।
  New poster of #Dobaara - See Your Evil... Stars Huma Qureshi, Saqib Saleem, Adil Hussain, Lisa Ray... Prawaal Raman directs... 2 June 2017. pic.twitter.com/fW4TD86Btb — taran adarsh (@taran_adarsh) May 11, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को प्रवाल रमन ने निर्देशित किया है जो 2 जून को रिलीज होगी। इस दिन दो हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेवॉच' और गैल गैडॉट की 'वंडर वुमेन' भी रिलीज हो रही है। तीनों ही फिल्मों का जौनर अलग है ऐसे में हुमा और साकिब की जोड़ी कहां टिकती है, ये तो रिलीज वाले दिन ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें