फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने आखिर क्यों लिया निर्माता बनने का फैसला, बोलीं- 'अवसरों की कमी...'

Tue, 19 Aug 2025 01:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Do Die Do: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में निर्माता बनने के फैसले को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर वह निर्माता क्यों बनना चाहती हैं।
 
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम जल्द ही अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिलीज करने वाली हैं। अभिनय के अलावा, दोनों ने अब निर्माता बनने का फैसला किया है ताकि वे अच्छी कहानियों को खुद चुन सकें और उन्हें दर्शकों तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हुमा क्यों बनीं निर्माता?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, हुमा का कहना है कि अभिनेत्री के तौर पर उन्हें हमेशा दूसरों के चुने हुए रोल पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे उनमें निराशा थी, क्योंकि वे और भी बहुत कुछ कर सकती थीं। इसीलिए उन्होंने और साकिब ने खुद कहानियां बनाने का फैसला किया। उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म जल्द रिलीज होगी और इसके बाद हुमा एक इन्वेस्टिगेटिव फिल्म 'बयान' में नजर आएंगी।
 

हुमा क्या नया करना चाहती हैं?
39 साल की हुमा ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इस लिस्ट में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'डेढ़ इश्किया' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब वह नई और अच्छी कहानियां लाना चाहती हैं। वे कहती हैं कि उन्होंने और साकिब ने दूसरों के मौके का इंतजार करने के बजाय खुद मौके बनाने का फैसला किया। वे अपने प्रोडक्शन हाउस को ऐसा बनाना चाहती हैं, जहां नए चेहरों को मौका मिले और काम का माहौल बेहतर हो। हुमा का कहना है कि वे दूसरों की गलतियों को नहीं दोहराएंगी। भविष्य में वे बड़ी फिल्में बनाना चाहेंगी, लेकिन नए टैलेंट को मौका देने की कीमत पर नहीं।
 
विज्ञापन

हुमा का वर्कफ्रंट
हुमा और साकिब अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए नई कहानियां ला रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' जल्द रिलीज होगी। इसके अलावा हुमा फिल्म 'बयान' में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Sridevi: बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को किया याद, शेयर की एक शानदार तस्वीर; खूबसूरती पर लिखा नोट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें