हुमा कुरैशी के आइटम सॉन्ग पर यूजर्स के रिएक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
कई यूजर्स ने जाहिर की अपनी नाराजगी
एक तरफ हुमा कुरैशी के फैंस उनके आइटम सॉन्ग को सराह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर बुरा लग रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘इतनी टैलेंटेड एक्ट्रेस को ऐसे स्टीरियोटाइम सॉन्ग देना, बहुत ही खराब बात है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए, हुमा के एक्टिंग के हुनर को अहमियत नहीं दे रहे हैं।।’ ऐसे ही कई यूजर नाराज दिखे, जिन्हें लगता है कि हुमा को अपना टैलेंट एक्टिंग में दिखाना चाहिए, उन्हें इस तरह के आइटम सॉन्ग नहीं करने चाहिए। वैसे ‘गूंगबाई कठियावाडी’ में भी एक कव्वाली सॉन्ग में हुमा कुरैशी ने डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने राज कुमार थापा के परिवार से की मुलाकात, जम्मू के पर्यटन स्थल को दिया बढ़ावा
हुमा कुरैशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म ‘मालिक’ के आइटम सॉन्ग के अलावा हुमा कुरैशी कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। कुछ फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी।