रेमो का पोस्ट
रेमो डिसूजा ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी लिजेल के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया। यह वीडियो या तो एयरपोर्ट का है या तो ट्रेन स्टेशन का। इस वीडियो में लिजेल कुछ खाती नजर आ रही हैं और रेमो कुछ अपने डांसिंग स्टाइल में करते नजर आ रहे हैं। वह लिजेल के सर पर टिकट को हल्के से मारते हैं और फिर एक हुक स्टेप करते हैं। इस मजेदार वीडियो के साथ रेमो ने कैप्शन में लिखा, 'ट्रेन हो या प्लेन, सब जगह यह चलता है। बेचारी लिजेल को कोई अंदाजा नहीं है कि मैं क्या कर रहा था।'
रेमो का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेमो ने अपने करियर के दौरान 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे सफल और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर माना जाता है। उन्होंने कई भारतीय कोरियोग्राफरों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम किया है। इसके अलावा वह कई रिएलिटी शो के जज के तौर पर नजर आ चुके हैं, जिनमें डांस रियलिटी शो डांस प्लस भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया ने मनाया दोनों बेटों का धूमधाम से जन्मदिन, फैंस बोले- 'सबसे प्यारी मां'