फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: ‘दिल थाम के’ आइटम सॉन्ग में हुमा को देख बोले फैंस- ‘आप बिल्कुल बदल गईं’, कुछ यूजर्स को लगा बुरा

Fri, 20 Jun 2025 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ में हुमा कुरैशी ‘दिल थाम के’ आइटम सॉन्ग के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में इस गाने का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसे देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
हुमा कुरैशी फिल्म 'मालिक' के आइटम साॅन्ग में - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘मालिक’ का एक आइटम सॉन्ग फैंस के साथ साझा किया। इस गाने में हुमा का लुक, स्टाइल और डांस देखकर जहां कुछ फैंस उनके कायल हो गए। वहीं कुछ यूजर्स को यह गाना बिल्कुल नहीं भाया। आखिर हुमा के बेहतरीन डांस के बावजूद कुछ यूजर्स एक्ट्रेस से नाराज क्यों हो गए? 

विज्ञापन


तारीफ करते दिखे फैंस 
हुमा कुरैशी के आइटम सॉन्ग को रिलीज हुए कुछ घंटे ही हुए हैं। इस सॉन्ग वीडियो पर यूजर्स ने काफी प्यार बरसाया है। हुमा कुरैशी का एक फैन लिखता है, ‘वाह, महारानी जी, आप तो बिल्कुल चेंज हो गईं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब दिल नहीं थमेगा मैडम जी।’ एक और यूजर लिखता है, ‘हुमा को संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम मिलना चाहिए।’ 


 
Trending Videos
विज्ञापन

हुमा कुरैशी के आइटम सॉन्ग पर यूजर्स के रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
कई यूजर्स ने जाहिर की अपनी नाराजगी 
एक तरफ हुमा कुरैशी के फैंस उनके आइटम सॉन्ग को सराह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर बुरा लग रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘इतनी टैलेंटेड एक्ट्रेस को ऐसे स्टीरियोटाइम सॉन्ग देना, बहुत ही खराब बात है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए, हुमा के एक्टिंग के हुनर को अहमियत नहीं दे रहे हैं।।’ ऐसे ही कई यूजर नाराज दिखे, जिन्हें लगता है कि हुमा को अपना टैलेंट एक्टिंग में दिखाना चाहिए, उन्हें इस तरह के आइटम सॉन्ग नहीं करने चाहिए। वैसे ‘गूंगबाई कठियावाडी’ में भी एक कव्वाली सॉन्ग में हुमा कुरैशी ने डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।  

ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने राज कुमार थापा के परिवार से की मुलाकात, जम्मू के पर्यटन स्थल को दिया बढ़ावा

हुमा कुरैशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
फिल्म ‘मालिक’ के आइटम सॉन्ग के अलावा हुमा कुरैशी कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। कुछ फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें