हुमा-रचित ने रिश्ते पर नहीं की कभी बात
पिछले कई दिनों से हुमा कुरैशी और रचित सिंह के अफेयर की चर्चाएं बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। हालांकि, अभी तक हुमा या रचित किसी ने अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। लेकिन हाल ही में उन्हें कई कार्यक्रमों और आउटिंग में एक साथ देखा गया है।
कैमरे पर वे काफी सहज दिखते हैं, जिससे अफवाहें और बढ़ जाती हैं। कुछ खबरों के अनुसार, उनकी सगाई भी हो चुकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में किसी के हवाले से कहा गया है कि कपल इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ अफवाहें ही हैं। फैंस को कपल के कंफर्मेशन का इंतजार है।
हुमा की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी आखिरी बार पिछले साल अपनी हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन और ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वो पिछले साल आई फिल्म 'सिंगल सलमा' में भी प्रमुख भूमिका में थीं।
वहीं उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हुमा की पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में व प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें यश की मच अवेटे फिल्म 'टॉक्सिक' भी शामिल है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'बेबी डू डाई डू', 'पूजा मेरी जान' और 'गुलाबी' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।