‘धुरंधर’ में हुई राकेश बेदी के काम की तारीफ
राकेश बेदी ने ‘धुरंधर’ में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली की भूमिका निभाई थी। दूसरे पार्ट में उनके किरदार ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। वो अंत में भारतीय जासूस ही निकलते हैं। उनके कई सीन और डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। फिल्म से उनका सबसे फेमस डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा…’ काफी पसंद किया गया।