रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' का पहला गाना 'हम हैं बैंक चोर' रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज किए गए थे। गाने में रितेश देशमुख माइक पकड़े हुए हैं। फिल्म के गानों को कैलाश खेर ने कंपोज किया है। ये गाना काफी फनी है।
वाई फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर के हिसाब से ये दुनिया के सबसे घटिया चोर हैं और चोरी के लिए चुना दिन भी इनके लिए अनुकूल नहीं है। फिल्म में विवेक ओबरॉय और रिया चक्रबर्ती भी हैं।
विवेक फिल्म में सीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है। वहीं रिया फिल्म में क्राइम रिपोर्टर गायत्री गागुंली बनीं है। ये फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है। यहां सुनिए गाना 'हम हैं बैंक चोर'-